बमों से ध्वस्त खारकीव  शहर बमों से ध्वस्त खारकीव शहर 

हम तीसरे विश्व युद्ध के दौर से गुजर रहे हैं, संत पापा फ्राँसिस

संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेन के लिए प्रार्थना की और साप्ताहिक आम दर्शन समारोह के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध की 83वीं वर्षगांठ को याद करते हुए कहा कि दुनिया भर में चल रहे संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध का गठन करते हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 31 अगस्त 2022 (वाटिकन न्यूज) : बुधवार की सुबह आम दर्शन समारोह के दौरान, संत पापा फ्रांसिस ने द्वितीय विश्व युद्ध के फैलने की 83वीं वर्षगांठ को याद किया। पोलिश-भाषी विश्वासियों को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि "कल आपको द्वितीय विश्व युद्ध के प्रकोप की वर्षगांठ याद होगी, जिसने पोलिश राष्ट्र को बहुत दर्दनाक रूप से चिह्नित किया था।"

संत पापा ने कहा, "पिछले अनुभवों की स्मृति आपको अपने आप में, अपने परिवारों में, सामाजिक और अंतर्राष्ट्रीय जीवन में शांति पैदा करने के लिए प्रेरित करे।"

द्वितीय विश्व युद्ध I 1 सितंबर 1939 को शुरू हुआ और 2 सितंबर 1945 तक चला।

यूक्रेन के लिए प्रार्थना

संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध की ओर भी ध्यान आकर्षित किया और कहा कि आज हम एक "तीसरे विश्व युद्ध" को जी रहे हैं – एक युद्ध, जिसे टुकड़ों में लड़ा जा रहा है।

उन्होंने यूक्रेनी लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील करते हुए कहा, माता मरिया "लोगों के दैनिक जीवन में भलाई, न्याय और एकजुटता को चुनने और दिलों में आशा, खुशी और आंतरिक स्वतंत्रता पैदा करने" में उनका समर्थन करे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 August 2022, 16:10