राजदूत मूहम्मद अबदुल घफ्फर का प्रत्यय पत्र स्वीकार करते पोप फ्राँसिस राजदूत मूहम्मद अबदुल घफ्फर का प्रत्यय पत्र स्वीकार करते पोप फ्राँसिस 

पोप फ्राँसिस ने बहरीन के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया

संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार को बहरीन के राजदूत मूहम्मद अबदुल घफ्फर का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिनक सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 27 अक्टूबर 2022 (रेई) ˸ संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार को बहरीन के राजदूत मूहम्मद अबदुल घफ्फर का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

राजदूत मूहम्मद अबदुल घफ्फर का जन्म 15 जनवरी 1949 को मानामा में हुआ था वे विवाहित हैं और पाँच बच्चों के पिता हैं।  

उन्होंने 1974 में राजनीतिशास्त्र में भारत के पूणे यूनिवर्सिटी से बी.ए. और न्यूयॉर्क से 1981 में एम.ए की पढ़ाई की है। बाद में उन्होंने न्यूयॉर्क से ही पी एच डी की डिग्री हासिल की।  

1975 में राजनयिक कैरियर में पाँव रखने के बाद मूहम्मद ने निम्नलिखित पदों पर काम किया है ˸

-    जॉर्डन के राजदूतावास में राजनयिक (1977-1979)

-    न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य (1979-1984)

-     न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि (1990-1993)

-    अमरीका के राजदूत

-    कनाडा और अर्जेंटीना के अनिवासी राजदूत (1995-2001)

-    विदेश मंत्रालय में राज्यमंत्री (2001-2005)

-    सूचना मंत्री (2005-2007)

-    बेल्जियम के राजूदत (2008-2007)

-    राजनयिक मामलों के लिए महामहिम राजा के सलाहकार (2009-2014)

-    फ्राँस और परमधर्मपीठ के राजदूत (2015-2021)

वे 2022 से फ्राँस के राष्ट्रपति हैं। वे अंग्रेजी एवं अरबी भाषाओं के कुशल ज्ञाता हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 October 2022, 14:50