2019.09.02 ब्रेज़्जे में ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरियम को धूप चढ़ाते हुए धर्माध्यक्ष सीवेक 2019.09.02 ब्रेज़्जे में ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरियम को धूप चढ़ाते हुए धर्माध्यक्ष सीवेक  

सुसमाचार को पूरे विश्वास और उसकी परिपूर्णता में जीयें, संत पापा

आज ख्रीस्तियों की सहायिका धन्य कुंवारी माता मरियम का पर्व दिवस है आज शंघाई में शेशान की माता मरियम के तीर्थालय में उनका आदर-सम्मान एवं आह्वान किया जाता है। इसी के मद्देनजर संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों को सुसमाचार को पूर्णता में जीने और अपने विश्वास की गवाही देने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 24 मई 2023 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने अपने बुधवारीय आम दर्शन समारोह के दौरान धर्मशिक्षा में प्रेरितिक उत्साह को मूर्त रूप देने के लिए कोरिया के पहले पुरोहित और विश्वास के लिए एक शहीद संत अंद्रेयस किम टेगॉन की प्रशंसा की, जिन्होंने उत्पीड़न और कठिनाइयों के बावजूद अपने देशवासियों को ईश्वर के प्रेम को दिखाने में दृढ़ता दिखाई और वीरता की गवाही दी। इसी के मद्देनजर संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों को सुसमाचार को पूर्णता में जीने हेतु प्रेरित किया।

1ला ट्वीट : "जब सुसमाचार को अपनी पूर्णता में जीया जाता है, तो हम स्वंय की ओर नहीं मुड़ते, लेकिन इसे एक संक्रामक विश्वास बनाकर विश्वास की गवाही देते हैं। सुसमाचार प्रचार के लिए हमारा जुनून इसी तरह से पैदा होता है।"

दूसरे ट्वीट में संत पापा ने ख्रीस्तियों की सहायिका उपाधि से सम्मानित माता मरियम का पर्व दिवस पर माता मरिया की मध्यस्ता से अपने विश्वास की गवाही देने हेतु प्रार्थना करने के लिए प्रेरित किया।

2रा ट्वीट : “आज हम ख्रस्तियों की सहायिका धन्य कुंवारी माता मरियम को याद करते हैं। हमारी सांत्वना की माता मरियम कलीसिया को, उसके पुरोहितों और विश्वासियों को, विशेष रूप से परिवारों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विश्वास की गवाही देने का अनुग्रह प्रदान करें।”

आज चीन में काथलिक कलीसिया के लिए विश्व प्रार्थना दिवस है। यह ख्रीस्तियों की सहायिका धन्य कंवारी मरियम के पर्व से मेल खाता है और आज शंघाई में शेशान की माता मरियम के तीर्थालय में उनका आदर-सम्मान एवं आह्वान किया जाता है। संत पापा ने ट्वीट कर शेशान की माता मरियम से काथलिक कलीसिया और पूरे चीनी समाज के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया

3रा ट्वीट : “शेशान की माता मरियम के पर्व पर, आइए हम सब मिलकर प्रार्थना करें कि क्रूस पर चढ़ाए गए और जी उठे ख्रीस्त के शुभ समाचार को इसकी पूर्णता, सुंदरता और स्वतंत्रता में घोषित किया जा सके, जो काथलिक कलीसिया और पूरे चीनी समाज की भलाई के लिए फलदायी हो।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 May 2023, 15:38