खोज

फातिमा तीर्थ में संत पापा विश्वासियों के साथ रोजरी प्रार्थना करते हुए फातिमा तीर्थ में संत पापा विश्वासियों के साथ रोजरी प्रार्थना करते हुए 

हे माँ मरिया, हम आपसे प्यार करते और भरोसा रखते हैं, संत पापा फ्राँसिस

पुर्तगाल की अपनी प्रेरितिक यात्रा के चौथे दिन शनिवार को संत पापा ने फातिमा माता का दर्शन किया। वहाँ उपस्थित विश्वासियों और बीमार युवाओं के साथ रोजरी प्रार्थना की और ट्वीट कर संत पापा ने सभी विश्वासियों कलीसिया और पूरे विश्व को विशेष रुप से युद्ध से पस्त देशों को कुँवारी माँ के चरणों में समर्पित किया।

वाटिकन न्यूज

फातिमा, शनिवार, 5 अगस्त 2023 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने पुर्तगाल के फातिमा माता मरियम के दिव्यदर्शन प्रार्थनालय में, करीब 2 लाख विश्वसियों के साथ रोजरी प्रार्थना का पाठ किया। इसी के मद्दे नजर संत पापा ने ट्वीट कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। और माता मरियम के चरणों में खुद को, कलीसिया को और दुनिया को समर्पित करने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश : “हे माँ मरिया, हम आपसे प्यार करते हैं और आप पर भरोसा रखते हैं। एक बार फिर हम खुद को आपको समर्पित करते हैं। बाल सुलभ हृदय लिए, हम हमेशा के लिए आपको अपना जीवन समर्पित करते हैं। हम आपके चरणों में कलीसिया और दुनिया को समर्पित करते हैं, विशेषकर उन देशों को जहाँ युद्ध हैं। हमारे लिए शांति प्रदान करें। तीर्थयात्रियों की कुँवारी माता, आप, ऐसे रास्ते खोलती हैं जहाँ ऐसा लगता है कि कोई मौजूद नहीं है। आप जो गांठें खोलती हैं, आत्मकेन्द्रित उलझनों और सत्ता के जालों को खोलती हैं। आप जो उदारता में कभी पीछे नहीं हटतीं, हमें कोमलता से भर दीजिए, हमें आशा से भर दीजिए और हमें उस सुसमाचार के आनंद का स्वाद चखने में मदद कीजिए जो कभी खत्म नहीं होता। आमेन।”

फातिमा तीर्थालय के बाहर बीमारों  से मिलते हुए संत पापा फ्राँसिस
फातिमा तीर्थालय के बाहर बीमारों से मिलते हुए संत पापा फ्राँसिस

 

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 August 2023, 16:40