विमान जिसमें पोप फ्राँसिस वापस रोम लौटे विमान जिसमें पोप फ्राँसिस वापस रोम लौटे 

पोप फ्राँसिस पुर्तगाल में अपनी प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर रोम लौटे

पुर्तगाल में अपनी प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर संत पापा फ्राँसिस 6 अगस्त को रोम वापस लौटे।

वाटिकन न्यूज

विदा होने के पूर्व पुर्तगाली राष्ट्रपति एवं विभिन्न राजनीतिक और कलीसियाई प्रतिनिधिमंडल ने लिस्बन के फिगो मादुरो एयरबेस पर जमा होकर, पोप फ्राँसिस को उनकी प्रेरितिक यात्रा के लिए धन्यवाद और शुभकामना दीं।

पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने विश्व युवा दिवस 2023 के लिए पोप की 42वीं अंतर्राष्ट्रीय प्रेरितिक यात्रा के समापन पर रविवार शाम को लिस्बन के फिगो मादुरो एयरबेस पर उन्हें अपना आभार प्रकट किया।

विदाई समारोह में, उनके साथ अन्य राजनीतिक अधिकारियों और कलीसिया के प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया। पोप फ्रांसिस ने 5 दिवसीय प्रेरितिक यात्रा का समापन करने से पूर्व शनिवार 5 अगस्त को फातिमा की माता मरियम तीर्थस्थल में शांति के लिए प्रार्थना की।

पोप को रोम वापस लानेवाली पुर्तगाली टीएपी एयर पुर्तगाल जहाज स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजे रोम पहुँची।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 August 2023, 17:26