मरिया मेजर महागिरजाघर में प्रार्थना करते संत पापा फ्रांँसिस मरिया मेजर महागिरजाघर में प्रार्थना करते संत पापा फ्रांँसिस 

मंगोलिया की सफल यात्रा के बाद माता मरियम को पोप का आभार

संत पापा फ्राँसिस ने मंगोलिया की सफल प्रेरितिक यात्रा के बाद सबसे पहले रोम के मरिया मेजर महागिरजाघर जाकर माता मरियम को उनकी सुरक्षा के लिए अपना आभार प्रकट किया।

वाटिकन न्यूज

रोम, मंगलवार, 5 सितंबर 2023 (रेई) : अपनी आदत अनुसार संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार को मंगोलिया से रोम वापस लौटने पर रोम स्थित मरिया मेजर महागिरजाघर जाकर माता मरियम को अपनी कृतज्ञता प्रकट की।  

प्रेरितिक यात्रा शुरू करने से पहले भी उन्होंने इस महागिरजाघर में माता मरियम का दर्शन किया था और अपनी यात्रा को उनके संरक्षण में सौंपा था।

वाटिकन प्रेस कार्यालय के अनुसार उन्होंने महागिरजाघर का दौरा सोमवार 4 सितम्बर को रोम के फ्यूमिचिनो हवाई अड्डे से वाटिकन लौटते समय की।

सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि “... मंगोलिया से लौटने पर, जैसा कि प्रत्येक प्रेरितिक यात्रा के अंत में एक प्रथा है, पोप फ्राँसिस ने संत मरिया मेजर महागिरजाघर का दौरा किया, जहाँ उन्होंने रोम की संरक्षिका संत मरिया की तस्वीर के सामने प्रार्थना की। उसके बाद वाटिकन लौट आए।"

मंगोलिया से एक विशेष गुलदस्ता

अपने स्नेह के चिन्ह स्वरूप संत पापा ने माता मरियम को गुलदस्ते की भेंट की। इस गुलदस्ते को उलानबातर के हवाई अड्डे पर, मंगोलिया से विदा होते वक्त एक महिला ने प्रेरितिक यात्रा के लिए कृतज्ञता प्रकट करते हुए संत पापा को दी थी।  

उसी गुलदस्ते को संत पापा ने माता मरियम को अर्पित किया तथा एशियाई देश में विभिन्न लोगों की प्रार्थनाओं को उन्हें चढ़ाया, जिनसे उन्होंने प्रेरितिक यात्रा के दौरान मुलाकात की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 September 2023, 16:03