जायद पुरस्कार: मानव बंधुत्व की अवधारणा एक बहुमूल्य योगदान, कार्डिनल चरणी

समग्र मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए बने विभाग के अंतरिम प्रीफेक्ट कार्डिनल माइकेल चरणी, एस.जे, वाटिकन रेडियो के फादर फिलिप हेरेरा से मानव बंधुत्व के लिए जायद पुरस्कार के महत्व के बारे में बात की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार 01 मार्च 2022 (वाटिकन न्यूज) : जायद पुरस्कार के लिए प्रस्तुति समारोह पर बोलते हुए, समग्र मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए बने विभाग के अंतरिम प्रीफेक्ट, कार्डिनल माइकल चरणी, एस.जे, मानव बंधुत्व के "अनोखे" विचार पर कहते हैं, कि सभी महिलाएं और पुरुष भाई-बहन हैं, " बहुत सामयिक योगदान है" जिसे संत पापा फ्राँसिस ने विशेष रूप से आज की दुनिया की सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं को देखते हुए दिया है।

साथ ही, उन्होंने नोट किया कि मानव बंधुत्व "समाधान, जैसे" नहीं है, बल्कि इसके बजाय समस्याओं को हल करने का एक साधन है।

कार्डिनल चरणी कहते हैं कि "बातचीत का हर प्रयास एक कदम आगे जाना है," और संत पापा फ्राँसिस संवाद को न केवल शब्दों दवारा, बल्कि विशेष रूप से "दया और न्याय के कार्यों" द्वारा संवाद करने के प्रदर्शन को श्रेय देते हैं। इस संवाद की भाषा को सभी समझते हैं इसे सभी सुनना चाहते हैं।

मानव बंधुत्व का जाएद पुरस्कार 2022 जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और रानी रानिया को  शरणार्थियों का समर्थन करने और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए और फाउंडेशन फॉर नॉलेज एंड लिबर्टी ऑफ हैती फाउंडेशन को दिया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 March 2022, 15:37